तीन दिन के अंदर बलूचिस्तान में एक और ब्लास्ट, मस्जिद के पास हमले में चार पुलिस जवान मरे
क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आने वाले क्वेटा में तीन दिन के अंदर ही एक और ब्लास्ट हुआ है। मस्जिद के करीब हुए एक ब्लास्ट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है तो 11 लोग इसमें घायल हैं। सोमवार रात को यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब क्वेटा के सैटेलाइट टाउन इलाके में लोग शाम की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे। हमला तब हुआ जब दुर्घटनास्थल पर एक पुलिस की गाड़ी आकर रुकी। यह गाड़ी उन लोगों को सुरक्षा देने के लिए आई थी जो मस्जिद में प्रार्थना करने के लिए आए थे।

तीन दिन पहले होटल पर हुआ था हमला
क्वेटा पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रज्जाक चीमा ने बताया कि पुलिस की गाड़ी में मस्जिद की सुरक्षा में तैनात होने वाले जवान थे और इन्हें ब्लास्ट में निशाना बनाया गया है। इस ब्लास्ट में हमारे रैपिड रेस्पॉन्स ग्रुप (आरआरजी) के जवानों को निशाना बनाया गया है। उनकी जान इस हमले में चली गई है। हमले के बाद गृह मंत्री जियाउल्ला लांगोव ने कहा कि 11 लोग इसमें घायल हुए हैं। बलूचिस्तान में शनिवार को एक लग्जरी होटल में हथियारों से लैस तीन आतंकी दाखिल हो गए थे। ग्वादर में हुए इस आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक पाकिस्तान नेवी का सैनिक भी था। हमले में शामिल तीनों आतंकी भी मारे गए थे।
आईईडी ब्लास्ट में गई की जान
सोमवार को हुआ बलास्ट एक आईईडी ब्लास्ट था। एक मोटरसाइकिल पर आईईडी को प्लांट करके रखा गया था और मोटरसाइकिल मस्जिद के करीब ही पार्क करके रखी गई थी। जैसे ही पुलिस की वैन यहां पर पहुंची, इसमें ब्लास्ट कर दिया गया। सैटेलाइट टाउन में पार्क बाकी गाड़ियों को भी इस ब्लास्ट की वजह से खासा नुकसान हुआ। हालांकि मस्जिद को ब्लास्ट की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट के बाद इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश के लिए एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च हुआ। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी सुरक्षा एजेंसियों से मांगी है।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications