Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर, अंगों ने काम करना किया बंद

इस्लामाबाद, 10 जूनः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ दुबई में बेहद गंभीर हालत में भर्ती हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। वह 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके थे। कारगिल की जंग के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट दिया था।

Pervez Musharraf

सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें तैर रही हैं। भारत के कुछ मीडिया हाउसेज ने उनकी मौत की खबर चलाई थी। हालांकि इस बात को कई चर्चित पत्रकारों ने गलत बताया है। पाकिस्तान के पत्रकार वजाहत काजमी ने ट्विटर पर लिखा, " एक बार फिर से भारतीय मीडिया ने पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के निधन की फर्जी खबर चलाई है।। मैंने उनके कई करीबी सूत्रों से पुष्टि की है कि वह बीमार हैं लेकिन ठीक हैं। सोशल मीडिया भीड़ में शामिल होने और बिना सत्यापन के समाचार फैलाने से बचना चाहिए।

अभी कुछ देर पहले ही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, "वह वेंटिलेटर पर नहीं है। अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल वह एक कठिन समय से गुजर रहे हैं जहां से उनकी रिकवरी संभव नहीं है। उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उसके दैनिक जीवन में आसानी के लिए प्रार्थना करें।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+