इमरान की पूर्व पत्नी ने कहा- जो मेरे साथ किया कहीं पाक के साथ न करें
पाक नेता इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उनके 2 नवंबर के आयोजन पर टिप्पणी की है।
नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान 2 नवंबर को इस्लामाबाद में नवाज सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। उनका साथ ताहिर उल कादरी भी दे रहे हैं।
इस दौरान 2 नवंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने टिप्पणी की है।
रेहम ने कहा है कि वो इस बात की उम्मीद कर रही हैं कि वो पाकिस्तान के साथ इमरान वो न करें जो उन्होंने बीते साल मेरे साथ किया था।

मैंने मांगा गिफ्ट तो मिला तलाक
पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक रेहम ने कहा कि जब उन्होंने इमरान से सालगिरह का गिफ्ट मांगा को उन्हें तलाक मिल गया।
बकौल जियो न्यूज रेहम ने कहा कि वो अपनी शादी की सालगिरह पर वो एक तोहफा चाहती थीं लेकिन इमरान के तलाक दे दिया। रेहम ने कहा कि इस बात की प्रार्थना करिए कि वो ऐसा कुछ पाकिस्तान के साथ न करें।
बता दें कि इमरान ने ऐलान किया है कि वो 2 नवंबर के दिन इस्लामाबाद में पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उनका नाम पनामा पेपर में आया है।
बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं इमरान
इमरान की पत्नी रेहम ने बीते साल पाक अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है उन्होंने मुझे कभी कुछ नहीं दिया। यहां तक की एक वेडिंग बैंड भी नहीं।'
रेहम ने कहा था कि 'मैं बहुत बातूनी हूं, मैं इमरान से बात करने की कोशिश करती हूं लेकिन आप उनसे सिर्फ पॉलिटिक्स की बात कर सकते हैं। भगवान जानता है कि मैं परेशान हो गई थी।'












Click it and Unblock the Notifications