अब भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता, एक दिन में दूसरी बार दहशत

Earthquake In Pakistan: भारत सहित दुनियाभर में अचानक भूकंप की घटनाओं में तीव्रता देखी जा रही है। शनिवार को दिन में दूसरी बार भूकंप से धरती हिलने की खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

शनिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से धरती हिलने के बाद पाकिस्तान में धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया पाकिस्तान में आज शाम 6:06 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

Pakistan Earthquake

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके शाम करीब 6:06 बजे महसूस किए गए और 10 किमी की गहराई से टकराया।जैसे ही लोगों को भूकंप से कंपन महसूस हुआ, लोग दहशत के मारे घरों से बाहर आ गए। लोगों के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इससे पहले इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.6 मापी गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, जो कि बेहद कम महसूस हो सका। रिपोर्ट के अनुसार दोपहर बाद तीन बजकर 36 मिनट पर भूकंप आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+