पाकिस्तान में भूकंप से मरने वालों की तादात 327 के पार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की तादात 327 के पार हो चुकी है। पाकिस्तान के बालूचिस्तान और पंजाब प्रांत में भूकंप का सबसे ज्यादा असर दिखा है। इस विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या धीरे- धीरे कर बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि अभी मलबों के नीचे कुछ और लोग दंबे हो सकते है। ऐसे में मरने वालों की तादात अभी बढ़ सकती है।
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 7.8 की तीव्रता के भूकंप में कम से कम 350 लोग मारे गए हैं। सबसे ज्यादा मौतें अवारान जिले में हुई हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जान बुलेदी ने कहा कि मुझे मरने वालों की संख्या और बढ़ने का डर है। जहां मरने वालों की तादात बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर सैनिक और बचाव दल अब भी राहत अभियान में जुटे हुए हैं। मलबों को नीचे फंसे लोगों की तलास की जा रही है। बचाव दल के लोग अब भी अरावान जिले के दूरदराज के कुछ इलाकों में नहीं पहुंच सके हैं, क्योंकि इन स्थानों पर संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक विनाशकारी भूकंप में 271 लोगों की मौत और 246 लोगों के घायल हुए है। कुछ दूसरे अधिकारियों ने कहा कि 327 शव अवारान और केछ में बरामद किए गए हैं। जाहिर है कि सरकारी आंकड़ों में तालमेल नहीं बैठ रहा है। हलांकि अधिकारी साफ तौर पर सकह रहे है कि मृतकों की तादात अभी बढ़ सकती है जबतक कि राहत-बचाव कार्य पूरी तरह खत्म नहीं किया जाता।
राहत-बाचव कार्य में सबसे बाधा आ रही है संचार व्यवस्था का पूरी तरह ठप हो जाना। दुर्गम इलाके और सड़कों के अभाव में बचाव दल बलूचिस्तान के कई दूरदराज के इलाकों तक नहीं पहुंच पाई है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार भूकंप में 300,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों लग बेघर होकर सड़कों और खुले आसमान के नीचे अपना जीवन बीताने को मजबूर है।












Click it and Unblock the Notifications