11 वर्षीय कश्मीरी बच्चे की मौत पर पाक ने कहा- यह भारतीय अत्याचार की निरंतरता का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हुए पाकिस्तान ने फिर कश्मीर मामले में हस्तक्षेप किया है।

junaid

शनिवार (8) अक्टूबर को घाटी में पैलेट गन की चोट से मारे गए 11 वर्षीय जुनैद अहमद की मौत पर पाकिस्तान ने कहा कि यह देशीय आतंकवाद का सबसे खराब उदाहरण है।

यह भारतीय अत्याचार की निरंतरता

जुनैद की मौत की पर शोक प्रकट करते हुए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के दफ्तर ने दावा किया कि यह घटना कश्मीर पर भारतीय अत्याचार की निरंतरता का हिस्सा है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नृशंस हत्या भारत के देशीय आतंकवाद का सबसे बुरा उदाहरण है। यह दुःखद है।

विदेश मंत्रालय ने कि कश्मीर के लोग अपने मूलभूत मानवाधिकारों की मांग कर रहे हैं। इसमें उनकी विशेष मांग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत आजादी की है।

गंभीर स्थिति को संज्ञान में ले अंतरराष्ट्रीय समुदाय

कहा गया कि अतंरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर में मानव अधिकारों के उल्लंघन, बढ़ती अत्याचार और कश्मीरियों के नरसंहार की गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेना चाहिए।

बता दें कि जुनैद के सिर और सीने में पैलेट गन के छर्रे लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोट के कारण शनिवार (8 अक्टूबर) को उसकी मौत हो गई।

जुनैद की मौत के बाद इलाके में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। जुनैद का शव उठाए लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए। बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बाद श्रीनगर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+