इमरान खान की नयी पत्नी रेहम खान का बोल्ड डांस वीडियो लीक, पाकिस्तान में बवाल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति में विपक्ष की भूमिका निभाने वाली तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के चीफ और जाने-माने पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की नयी पत्नी रेहम खान का एक ऐसा वीडियो लीक हुआ है जिसने पाकिस्तान में खासा बवाल मचा दिया है। इस वीडियो में रेहम खान सालसा डांस कर रही हैं और वो भी बड़े बोल्ड अंदाज में। आपको बता दें कि इमरान खान ने पत्रकार रेहम खान से शादी कर ली है। खबर है कि इमरान रेहम को लेकर अपनी पहली पत्नी जमायमा से मिलने लंदन गए हैं। इमरान खान ने रेहम से शादी की बात भी कबूल की है।

टीवी ऐंकर रेहम खान से शादी की खबरों पर इमरान खान ने कहा है कि देश को वह जल्द ही गुड न्यूज देंगे। 62 साल के इमरान खान मंगलवार को ही पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। हालांकि इमरान खान ने अभी तकरेहम से शादी की बात कबूल नहीं की है, लेकिन जब उनसे पूछा गया तो उन्हें पलटकर ये पूछ दिया कि शादी कोई जुर्म तो नहीं। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इमरान खान सार्वजनिक रूप से शादी की खबर को लोगों के साथ शेयर करेंगे।
रेहम खान की जिदंगी और पसंद-नापसंद
41 साल की रेहम खान ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं। उनके पहले पति से तीन बच्चे भी हैं। रेहम ने सोशलॉजी में पढ़ाई की और उसके बाद जर्नलिज्म में आने का मन बनाया। उन्होंने जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएशन के दौरान ही अपनी पहली जॉब की। वह अपनी क्लास के बाद लीगल टीवी के लिए दो घंटे टीवी प्रजेंटेटर का जॉब करती थीं। इसके बाद रेहम ने रेडियो में काम किया और फिर बीबीसी चैनल में वेदर गर्ल के तौर पर काम किया। उन्होंने साउथ टुडे शो में प्रजेंटेटर का भी काम किया। वर्तमान में रेहम पाकिस्तान के आज टीवी में काम कर रही हैं।
उन्होंने पाकिस्तान में साल 2013 में अपना करियर शुरू किया। साल 2013 में ही हुए चुनावों में रेहम ने पाकिस्तान की पत्रकारिता में अपनी जगह मजबूत की। रेहम की पहली शादी मनोवैज्ञानिक एजाज रेहमान से हुई थी। उनके तीन बच्चे साहिर, रिधा और इनाया रेहमान है। रेहम को चॉकलेट खाना भी बेहद पसंद है। रेहम खान को नाचने और गाने का बहुत शौक है। रेहम खान को घूमने फिरने का भी बहुत शौक है। रेहम का जन्म सहारा में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications