ट्रंप ने गिराया था जो बम उसमें पाकिस्तान को हुआ ये बड़ा नुकसान

अमेरिकी हमले में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) और लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी भी मारे गए हैं। अमेरिका ने पिछले गुरुवार को नानगहर प्रांत पर भी बम गिराया था। पाक आर्मी ऑफिसर की मौत इस हमले में सबसे रोचक पहलु।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने पिछले दिनों अपना सबसे बड़ा बम अफगानिस्‍तान पर गिराया था। इस हमले में आईएसआईएस आतंकी तो मारे ही गए हैं साथ ही साथ पाकिस्‍तान आर्मी का भी एक ऑफिसर मारा गया है। यह ऑफिसर रिटायर हो चुका था लेकिन आतंकियों की सुरक्षा में लगा हुआ था।

अफगानिस्‍तान में अमेरिकी बम हमले में मारा गया पाकिस्‍तान का आर्मी ऑफिसर

अफगान न्‍यूज एजेंसी ने की पुष्टि

अमेरिकी हमले में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) और लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी भी मारे गए हैं। अमेरिका ने पिछले गुरुवार को नानगहर प्रांत पर भी बम गिराया था। पाक आर्मी ऑफिसर की मौत इस हमले में सबसे रोचक पहलु है। अफगानिस्‍तान के टोलो न्‍यूज की ओर से जानकारी दी गई है कि कई पाकिस्‍तानी नागरिक, 12 तजाकिस्‍तानी और 12 भारतीय नागरिक हमले में मारे गए हैं। टोलो न्‍यूज की वेबसाइट की ओर से कहा गया है कि भारतीय और तजाकिस्‍तानी नागरिकों की मौत की पुष्टि इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से की जा चुकी है। हमले में मारे गए आतंकियों के नाम इस तरह से हैं।

कितने लोगों की मौत

  • कमांडर मुख्‍तार पाकिस्‍तानी आर्मी का रिटायर्ड ऑफिसर
  • भारतीय नागरिक गीता
  • ओराकजाई जाति का कमांडर इमरान
  • पाकिस्‍तान के पंजाब का रहने वाला कमांडर अफताब
  • ओराकजाई का ही हमजा ओराकजाई
  • दाएश का चीफ ऑफ ऑपरेशंस अबु बकर
  • टीटीपी शाहिद उमर
  • हाफिज सईद का भाई वेलकम
  • लश्‍कर-ए-तैयबा का शेख वकास
  • भारतीय नागरिक कमांडर मोहम्‍मद
  • ओराकजाई का यासिर उर्फ खुरासानी
  • ओराकजाई जाति का कमांडर हनीफ कुनारी
  • ओराकजाई का हाजी साद कुनारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+