पाकिस्तान में टॉप ट्रेंडिंग में हैं केजरीवाल #PakStandsWithKejriwal
नई दिल्ली। पाकिस्तान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टॉप ट्रेंडिंग में हैं। जबसे वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार से पाकिस्तानी इलाके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं तबसे पाकिस्तानियों ने उनको सर आंखों पर बिठा लिया है।

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी कर रहे केजरीवाल का इस्तेमाल
सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगकर केजरीवाल ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर देश में हंगामा खड़ा हो गया, यहां तक कि केजरीवाल पर राजस्थान में स्याही भी फेंका गया।
उधर पाकिस्तान ने केजरीवाल के इस बयान को हाथों हाथ लिया। पाकिस्तान पहले से सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत को झूठा बता रहा है और केजरीवाल के बयान के बाद वहां के लोगों को अपनी बात कहने के लिए नया हथियार मिल गया।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में केजरीवाल
ट्विटर पर पाकिस्तान के लोगों ने #PakStandsWithKejriwal हैशटैग के साथ बहुत सारे ट्वीट किए हैं। यह हैशटैग पाकिस्तान में टॉप ट्रेंडिंग में है और यह भारत में भी ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications