शौहर की सरकार बचाने के लिए बुशरा बीबी का अंतिम अस्त्र, कई टन मुर्गे जला रही हैं 'पीरनी', विरोधियों में हड़कंप

इस्लामाबाद, 29 मार्च: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी फिलहाल सिर्फ दो वोटों से ही अंतिम सांसें गिन रही है। अगले तीन अप्रैल को उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। फिलहाल विपक्ष के पास सिर्फ दो ही सांसद कम पड़ रहे हैं और 5-6 दिनों में अगर इमरान सरकार समर्थकों के कुछ और विकेट गिरे तो फिर पूर्व क्रिकेटर को कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अपनी सरकार बचाने के मिशन में जुटे इमरान ने अब अपनी बीवी से ही गुहार लगाई है। विपक्ष के आरोपों के मुताबिक बुशरा बीबी ने इमरान के सरकारी आवास में इसके लिए कई टन मुर्गे जलाने शुरू कर दिए हैं।

सत्ताधारी गठबंधन का दो और सांसदों ने छोड़ा साथ

सत्ताधारी गठबंधन का दो और सांसदों ने छोड़ा साथ

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार अंतिम सांसें गिन रही थी कि दो और सांसदों ने मंगलवार को सत्ताधारी गठबंधन को तोबा कहकर विपक्षी खेमे से हाथ मिला लिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के संसदीय सचिव असीम नजीर ने पार्टी से इस्तीफा देकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के साथ हो लिया है। जबकि, जियो न्यूज के मुताबिक बलूचिस्तान असलम भूटानी के एक और आजाद मेंबर ने सत्ताधारी गठबंधन से विदा लेकर विपक्ष के पक्ष में वोट देने का फैसला किया है। सोमवार को फेडरल मिनिस्टर तारीक बशीर चीमा ने भी सरकार से निकलकर विपक्ष का साथ ले लिया था। इमरान की पार्टी पीटीआई की एक प्रमुख सहयोगी बलूचिस्तान अवामी पार्टी भी ऐलान कर चुकी है कि उसके पांच सदस्य विपक्ष में जा चुके हैं।

फिलहाल सिर्फ दो वोटों पर अटकी है इमरान की कुर्सी

फिलहाल सिर्फ दो वोटों पर अटकी है इमरान की कुर्सी

मंगलवार को हुए दो इस्तीफों के बाद विपक्ष के पास 170 वोटों का जुगाड़ हो चुका है और इमरान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए उसे सिर्फ दो और वोटों की दरकार है। अपनी सरकार बचाने के लिए इमरान ने सोमवार को पीएमएल-क्यू के नेता चौधरी परवेज इलाही को पाकिस्तानी पंजाब प्रांत का चीफ मिनिस्टर घोषित कर दिया था, ताकि इसके सदस्य अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान नियाजी की सरकार का समर्थन करें। हालांकि, इमरान की सरकार से फिर भी संकट के बादल छंटे नहीं हैं, लेकिन इस बीच उनपर इसे बचाने के लिए 'काला जादू' का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगने लगे हैं।

इमरान के आवास पर जलाए जा रहे हैं मुर्गे- विपक्ष

इमरान के आवास पर जलाए जा रहे हैं मुर्गे- विपक्ष

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि हताशा में इमरान खान अपनी सरकार बचाने के लिए जादू-टोना पर उतर आए हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल आज न्यूज पर पीएमएल-नवाज के अध्यक्ष शहवाज शरीफ ने दावा किया है कि इमरान खान के बनीगाला निवास पर कई टन मुर्गे जलाए जा रहे हैं, ताकि उनकी सरकार की रक्षा हो सके। पीएमएल-नवाजके नेता ने कहा है, 'गरीब भूखे मर रहे हैं, उन्हें खाना नहीं मिल पा रहा है। यहां बनीगाला में कई टन मीट जलाए जा रहे हैं। मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।'

बनीगाला में जादू-टोना चल रहा है- मरियम नवाज

बनीगाला में जादू-टोना चल रहा है- मरियम नवाज

ऐसे आरोप लगाने वाले शहवाज शरीफ विपक्ष के अकेले नेता नहीं हैं, जिनका कहना है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री के आवास पर जादू-टोना चल रहा है। उनकी भतीजी मरयम नवाज ने भी इसी तरह का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है, 'हम जानते हैं कि बनीगाला में इमरान सरकार को बचाने के लिए जादू-टोना चल रहा है, इससे भी कोई फायदा नहीं होगा।'

इमरान खान की तीसरी बीवी हैं बुशरा मानेका

इमरान खान की तीसरी बीवी हैं बुशरा मानेका

बुशरा बीबी या बुशरा मानेका पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की तीसरी बीवी हैं, जो खुद को पीर बताती हैं, जो रुहानी ताकतों की मदद से हर संकट को दूर करने का दावा करती हैं। पीटीआई चीफ ने सत्ता में आने से पहले उनके पास आध्यात्मिक सलाह लेने के लिए जाना-आना शुरू किया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब उनकी भविष्यवाणियां इमरान के लिए सही साबित हुईं तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। फिर दोनों ने 2018 में शादी कर ली। लेकिन, बुशरा बीबी के जादू-टोने के किस्से तब से ही पाकिस्तान की राजनीति में सुर्खियां बटोरती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+