परवेज मुशर्रफ की जान को खतरा, जिस रास्ते से कोर्ट जा रहे थे वहां मिला बम

खबरों में कहा गया है कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। मुशर्रफ के जीवन को खतरे की सूचना मिलने के बाद विशेष अदालत ने सुनवाई की कार्रवाई 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। मुशर्रफ पर संविधान निलंबित करके नवंबर 2007 में आपातकाल लागू करने का आरोप है।
कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि आरोप सिद्ध होने पर उन्हें मौत से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ सर्वोच्च न्यायालय के समीप नेशनल लाइब्रेरी की इमारत में मुकदमे की सुनवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications