बिलावल ने कहा कश्मीर पर बोलने की पीएम शरीफ की हिम्मत नहीं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कड़ी आलोचना की है। बिलावल ने कहा है कि अगर शरीफ कश्मीर पर सख्त रुख नहीं अपनाएंगे तो फिर उनकी पार्टी उनसे कोई संपर्क नहीं रखेगी।

बिलावल ने यह बात शनिवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। 26 वर्ष के बिलावल ने शरीफ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कश्मीर पर बोलने की उनकी हिम्मत नहीं है।
पढे़-काफी रंगीन मिजाज हैं बिलावल भुट्टो
बिलावल के मुताबिक शरीफ की सरकार को कश्मीर पर कड़ा रुख अपनाना होगा। साथ ही कश्मीर में जुल्म के शिकार लोगों के हक में आवाज उठानी होगी। आपको बता दें कि बिलावल ने पिछले वर्ष एक रैली में कहा था कि अगर पीपीपी सत्ता में आएगी तो भारत से कश्मीर की एक-एक इंच जमीन वापस ले ली जाएगी।
बिलावल ने उस समय रैली में कहा था कि वह पूरा कश्मीर वापस ले लेंगे और इसकी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेंगे। बिलावल के मुताबिक बाकी प्रांतों की ही तरह कश्मीर भी पाक का ही एक हिस्सा है। बिलावल के उस बयान के बाद उनका भारत में काफी मजाक बना था और काफी आलोचना भी हुई थी।
पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बिलावल ने एलओसी पर भारत की ओर से होने वाले हमलों को नजरअंदाज करने पर भी शरीफ की आलोचना की। बिलावल के मुताबिक भारत एलओसी पर पाक नागरिकों की हत्या कर रहा है लेकिन नवाज और उनके भाई शाहबाज पाक की इकॉनमि को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं।
बिलावल यही नहीं रुके और उन्होंने पीएम को आतंकियों का दोस्त तक करार दे दिया। बिलावल के मुताबिक लाहौर में पाक का दिल है लेकिन इस शहर को तानाशाही करने वालों और आतंकियों की मदद करने वाले दोस्तों को दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications