Balochistan: क्या है बलूच लिबरेशन पार्टी जिसने पाकिस्तान में मचा रखा है आतंक? क्या है इनकी मांग?

Balochistan: पाकिस्तान से एक ट्रेन हाईजैक की बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबित, बलूच लिबरेशन पार्टी के लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को अपने कब्जे में लिया है इसमें सैकड़ों लोगों के होने की आशंका है। ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऐसे हमले किए हों।

क्या है बलूचलिबरेशन आर्मी? क्या है इनकी विचारधारा और पाकिस्तान से इतनी नफरत क्यों हैं? आइए विस्तार से जानते हैं..

baloch-liberation-army

Balochistan: कब बना था ये संगठन?

बलूच लिबरेशन आर्मी एक ऐसा संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक्टिव है और उससे आजादी होने की मांग कर रहा है। इस संगठन के लड़ाकों ने पिछले कई सालों में पाकिस्तान में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। धीरे -धीरे ये चीन को भी अपना निशाना बना रहे हैं।

दरअसल इस आर्मी का गठन साल 2000 में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करके एक स्वतंत्र देश बनाने के लिए किया गया था। पहली बार ये संगठन 1970 के दशक में दुनियां के सामने आया था। जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार में बलूचों ने अपनी बगावत शुरू की थी। जब जियाउल हक ने सत्ता पर वापसी की तब इस सशस्त्र बगावत को खत्म कर दिया। इसके बाद ये बगावत फिर साल 2000 में शुरु हुई जो आज तक चल रही है।

बलूचिस्तान में इस समय चरमपंथी संगठनों में बलोच लिबरेशन फ्रंट, बलोच लिबरेशन आर्मी, बलोच रिपब्लिकन गार्ड, बलोच लिबरेशन टाइगर्स, बलोच नेशनलिस्ट आर्मी और यूनाइटेड बलोच आर्मी नाम के संगठन सक्रिय हैं। इनमें से बलोच लिब्रेशन आर्मी सबसे ज्यादा एक्टिव और ताकतवर भी है। हालांकि इन सभी दलों का उद्देश्य एक ही है आजादी।

Balochistan: बीएलए को कहां से मिल रहा समर्थन?

बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक बड़ा प्रांत है और यहां की आबादी भी अधिक है। इस क्षेत्र में Baloch Liberation Army की हर गतिविधियों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। यहां की नई पीढ़ी भी इस एजेंडे से जुड़ी है और उनको अपना समर्थन दे रही है। यही वजह थी कि 2006 में पाक सरकार ने इस संगठन को बैन कर दिया था। साल 2024 में भी पाकिस्तान ने इस आर्मी को चरमपंथी संगठन में शामिल किया था।

Balochistan News: पाकिस्तान से इतनी नफरत क्यों?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और कई संगठन बलूचिस्तान में अपने क्षेत्र के लिए कई दशकों से लड़ रही है। इनका मानना है कि पाकिस्तान सरकार उनके क्षेत्र (बलूचिस्तान) के संसाधनों का दोहन करती आई है और बलोच लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं देती है। BLA का दावा है कि पाकिस्तान सरकार हमेशा बलूच लोगों के प्रति दुर्व्यवहार करती आई है और उनका संगठन इसी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Balochistan: बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है?

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के लोग भारत पाक बंटवारे के समय पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते थे और एक स्वतंत्र देश चाहते थें। ऐसा नहीं हो सका और तकरीबन सात दशकों से बलूचिस्तान-पाकिस्तान का ये संघर्ष जारी है।

बलूचिस्तान को एक देश बनाने की मांग कर रहे ये लड़ाके मार्क्सवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। ये आधुनिक और पारंपरिक दोनों हथियार चलाने में पारंगत हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी इसी विचारधारा से प्रेरित होकर क्षेत्र की आजादी की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+