'कब आएगा वो दिन, जब किडनैपिंग-रेप के डर के बिना बाहर निकलूंगी...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा का छलका दर्द
Pakistani actress Ayesha Omar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएशा उमर ने कहा है कि वो पाकिस्तान में असुरक्षित महसूस करती हैं। 'कराची से लाहौर' और 'रहबारा' में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय आयशा उमर ने पाकिस्तान में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कराची में कोई भी लड़की सुरक्षित नहीं है।
आयशा उमर ने कहा कि, 'मैं उस दिन के इंतजार में हूं, जब लड़कियां किडनैपिंग और रेप के डर के बिना बाहर सड़कों पर घूम सकेंगी।' अपने इंटरव्यू में आयशा उमर ने यह भी कहा है कि तीन साल की उम्र में उनके पड़ोसी के कुक ने उनके साथ हैरेसमेंट किया था।

अपने पॉडकास्ट पर अदनान फैसल के साथ बातचीत में आयशा उमर ने कहा, 'मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती। मैं सड़क पर चलना चाहती हूं। बाहर खुली हवा में चलने का सबका अधिकार है। ये एक बुनियादी मानवीय आवश्यकता है।'
आयशा ने कहा- मैं चाहती हूं कि सड़क पर चलूं
आयशा उमर ने कहा, 'यहां बहुत ज्यादा करप्शन और अशिक्षा है। हम इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते हैं। वो हेल्पलेस हैं। यहां पर आम लोग पेट्रोल तक नहीं खरीद सकते। पूरी दुनिया कितनी आगे जा चुकी है और हमारा मुल्क कहां जा रहा है। ये देखना बहुत दुखद है। यहां सबसे बड़ी परेशानी सेफ्टी की है।'
आयशा उमर ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि सड़क पर चलूं। मैं खुली हवा में सांस लेना चाहती हूं। क्या यहां कोई लड़की खुलकर सड़क में घूम सकती है। हम यहां सिर्फ कोरोना लॉकडाउन में ही खुलकर वॉक कर सके हैं।'
आयशा उमर ने कहा-कराची में स्ट्रेस और एंग्जाइटी होती है
आयशा उमर ने आगे कहा, 'मुझे कराची में बहुत ज्यादा स्ट्रेस और एंग्जाइटी होती है। कोई भी आदमी कभी समझ नहीं सकता है कि एक पाकिस्तानी महिला कैसा महसूस करती है। जिनकी बेटियां हैं, वो इस डर को समझ सकता है।'
आयशा उमर ने कहा कि, 'कराची में मेरे साथ दो बार ठगी हो चुकी है। बचपन में मेरे साथ हैरेसमेंट हुआ था, जब मैं 3 साल की थी। मेरे पड़ोसी के कुक ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।'












Click it and Unblock the Notifications