पाकिस्तान में एएनपी नेता की गोली मार कर हत्या

कराची। पाकिस्तान में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता जिआउद्दीन की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। मीडिया रपटों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने कराची के ओरंगी शहर में जिआउद्दीन की हत्या कर दी।

Murder

जियो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने हमला तब किया, जब जिआउद्दीन मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। पख्तून राष्ट्रवादी पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एएनपी के जिला अध्यक्ष जिआउद्दीन को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं।

उनके शव को अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकीय जांचों के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। हत्या से आक्रोशित एएनपी कार्यकर्ताओं ने बड़ संख्या में मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गईं। एएनपी ने प्रांतीय अधिकारियों से बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+