पाकिस्तान: दूसरे देशों से मिले गिफ्ट बेच रहे हैं PM इमरान खान, विपक्षी दलों ने लिया निशाने पर

इस्लामाबाद, 20 अक्टूबर। कंगाली और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लोग किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। इस बीच अपने देश की गरीबी मिटाने के लिए क्रिकेटर से प्रधानमंत्री बने इमरान खान कई तरह की कोशिशें कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब पीएम इमरान खान दूसरे देशों से मिली उपहारों को बेच रहे हैं। हालांकि इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान तो सामने नहीं आया है, लेकिन विपक्षी पार्टियां पीएम इमरान पर ऐसा आरोप लगा रही हैं।

allegation Pakistan PM Imran Khan is selling gifts received from other countries

पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री इमरान खान पर अन्य देशों के प्रमुखों से प्राप्त उपहारों को बेच रहे हैं, जिसमें एक महंगी घड़ी भी शामिल है जिसकी कीमत 1 मिलियन अमरीकी डालर बताई जा रही है। गौरतलब है कि दो देशों के प्रमुखों या संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों के बीच जब मुलाकात होती है तो उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है। गिफ्ट डिपॉजिटरी के नियमों के अनुसार, ये उपहार तब तक राज्य की संपत्ति रहेंगे जब तक कि उन्हें खुली नीलामी में नहीं बेचा जाता।

यह भी पढ़ें: इतिहास के सबसे भयावह आर्थिक संकट में पाकिस्तान, 5,160 करोड़ डॉलर नहीं मिला तो दिवालिया होना तय

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि इस नियम के तहतअधिकारियों को सिर्फ ऐसे उपहार अपने पास रखने की अनुमति होती है जिनकी बाजार मूल्य 10,000 रुपए से कम हो। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने उर्दू में ट्वीट करते हुए लिखा, 'इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले उपहारों को बेच दिया है।' वहीं, विपक्षी गठबंधन - पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) - के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक राजकुमार से प्राप्त कीमती घड़ी बेच दी है। यह शर्मनाक है।

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खान को एक खाड़ी देश के एक राजकुमार ने 10 लाख डॉलर की घड़ी भेंट की थी। इस घड़ी को कथित तौर पर दुबई में खान के करीबी सहयोगी ने बेचा था और प्रधानमंत्री को 10 लाख डॉलर दिए गए थे। वहीं, खाड़ी राजकुमार कथित तौर पर खान को उपहार में दी गई घड़ी की बिक्री के बारे में जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+