पाक सेना के प्रमुख धमकी देकर कर रहे कश्‍मीर और शांति की बात

इस्‍लामाबाद। जनवरी 2013 में कृष्‍णा घाटी में सैनिकों का सिर काटने वाली घटना अभी तक हर भारतीय के जेहन में जिंदा है। शनिवार को उसी पाकिस्‍तान की सेना के प्रमुख राहील शरीफ ने शांति की बात की है जिसने भारतीय सैनिकों का सिर काटकर अपने साथ ले गई थी।

raheel sharif preaches on Kashmir

राहील शरीफ कश्‍मीर पर शांति की बात तो करते हैं लेकिन वह भी भारत को धमकी देकर।

पाक सरकार, पाक के कई नेताओं, कई रिटायर्ड आर्मी ऑफिसरों और राजद्रोह का केस झेलने वाले परवजे मुशर्रफ के बाद अब पाक सेना के चीफ जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर मुद्दा छेड़ते हुए कहा है कि उनकी आर्मी किसी भी बाहरी खतरे से निबटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्‍होंने यह बात काकुल की आर्मी एकेडमी की पासिंग आउट परेड के दौरान कही।

जनरल शरीफ ने कहा कि कश्मीर की जनता को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत अपना भविष्य तय करने की अनुमति होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समानता एवं आपसी सम्मान पर आधारित रिश्ते और क्षेत्रीय स्थिरता की इच्छा रखता है। जनरल शरीफ ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि हम निरंतर रूप से क्षेत्र और उसके बाहर शांति चाहते हैं। शांति की यह इच्छा हमारे देश की सबसे बड़ी मजबूती है। हम समानता एवं आपसी

सम्मान पर आधारित रिश्ते और क्षेत्रीय स्थिरता चाहते हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य बल किसी भी बाहरी खतरे से निबटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+