विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर पाकिस्तानी न्यूज एंकर से भिड़े अदनान सामी, जानिए क्या है मामला
मुंबई। सिंगर अदनान सामी और पाकिस्तानी एंकर आमिर लियाकत के बीच विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वजह से ट्विटर पर काफी तीखी बहस हुई है। दोनों की ट्विटर पर हुई यह बहस इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। आमिर लियाकत ने दरअसल एक पाकिस्तानी युवक की ट्वीट को री-ट्वीट किया था जिसमें यह पूछा गया था कि इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ऑफिसर अभिनंदन को पाकिस्तान की चाय कैसी लगी थी। दोनों इस बात पर ही बहस करते रहे कि अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 को गिराया था या नहीं।

बुरी तरह से ट्रोल हुए पाक एंकर
अदनान ने ट्वीट किया, 'हां वह गए थे और उन्होंने एक कप चाय पी और वापस आ गए, वीर चक्र हासिल किया-कूल।' आमिर लियाकत ने इसका जवाब दिया और लिखा, 'हां अभिनंदन गिर गए थे और उन्होंने अपनी पहचान और अपनी पूर्वजों की कब्र पर थूकने का काम किया था। उन्होंने एक धोखे वाली चाय पी और पाकिस्तान से नफरत हासिल की। मूर्ख।'आमिर लियाकत हुसैन के इस ट्वीट के बाद अदनान और कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट में उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई।

क्या बोले अदनान
बात यहीं पर नहीं रुकी और अदनान ने फिर से ट्वीट किया। इस बार अदनान ने लिखा, 'सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, मैं पाकिस्तानी आवाम के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं, इसलिए मैं पाकिस्तान के लोगों को भी प्यार करता हूं। मैं आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं, जो दोनों पड़ोसियों के बीच जंग के लिए उकसाती है। इन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।' अदनान सामी इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए।

अदनान के पिता ने भारत के खिलाफ जंग में लिया हिस्सा
अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। मूल रूप से पश्तून अदनान के पिता अरशद सामी खान, पाकिस्तान एयरफोर्स के ऑफिसर थे और उन्होंने 71 की जंग में हिस्सा लिया था। एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद पिता अरशद पाकिस्तान के ऐसे ब्यूरोक्रेट बने जिन्होंने 14 देशों में बतौर राजदूत अपनी सेवाएं दी। अदनान के दादा जनरल अहमद जान अफगानिस्तान के राजा अब्दुर रहमान खान के सलाहकार थे।

जब देश के हीरो बन गए थे अभिनंदन
अभिनंदन ने 26 फरवरी के अगले दिन 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुई डॉग फाइट में अपने मिग-21 से पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 को ढेर कर दिया था। अभिनंदन मात्र 90 सेकेंड्स में एफ-16 को ढेर कर दिया था। अभिनंदन दुनिया के पहले पायलट हैं जिन्होंने मिग से एफ 16 को ढेर किया। हालांकि उनका जेट भी क्रैश हो गया था और इसके बाद वह पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में जा गिरे थे। विशेषज्ञों ने अभिनंदन को ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का पहला पायलट बताया था।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications