प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची युवती

पूछताछ में पता चला कि मुल्तान में रहने वाले अजहर और नागिता सोशल नेटवर्किंग साइट के द्वारा संपर्क में आये और दोनों में प्यार हो गया। जिसके बाद नागिता फर्जी पासपोर्ट जिस पर उसका नाम निमरा दर्ज था, लेकर आज सुबह लाहौर आ गयी। युवती ने बताया कि वह अजहर से प्यार करती है और इस्लाम कुबूल करना चाहती है। उसे लेने के लिए अजहर भी एयरपोर्ट पर आ गया था।
अधिकारियों ने अजहर से भी पूछताछ की और उसे मुल्तान जाने दिया। हालांकि इस मामले पर इस्लामाबाद में भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस मामले में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।
अगर सिर्फ भारत की बात करें तो यहां कई ऐसे मामले आ चुके हैं जब फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद युवतियां अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications