53% पाक लड़कियां का मानना, पति के हाथों पत्नी की पिटाई जायज
नयी दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां एक ओर भारत घरेलु हिंसा जैसे अपराध पर काबू पाने और महिला सशक्तिकरण पर बल दे रहा है तो वहीं पाकिस्तान की टीनेजर लड़कियां घरेलु हिंसा का जायद मानती है। जी हां यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट तो इसी ओर इशारा करती हैं कि पाकिस्ता न की लड़कियां पति द्वारा पत्नी की पिटाई को गलत नहीं मानती। पति को प्रताड़ित करने वाली महिलाओं के खिलाफ बनेगा कानून!

संबंध बनाने के लिए पति द्वारा पत्नी की पिटाई जायद
इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में करीब 53 फीसदी टीनएज लड़कियां मानती हैं कि पति का कम से कम किसी एक वजह से पत्नी की पिटाई करना न्यायसंगत है। पाकिस्तानी अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान की 15-19 साल की लड़कियों का मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति का अपनी पत्नी को मारना न्यायसंगत है। तो सानिया की पहली मुहब्बत शोएब नहीं कोई और है, देखें वीडियो
पाक महिलाएं यौन हिंसा की शिकार
'सेक्सुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ ऑफ यंग पीपुल इन एशिया एंड द पैसिफिक' की रिपोर्ट के मुताबिक पाक में 30 फीसदी से भी ज्यादा लड़कियों ने शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव किया है। रिपोर्ट में 25-51 फीसदी ने कहा कि पत्नी की पिटाई न्यायसंगत है। पाक महिलाओं का मानना है कि यौन संबंध बनाने के लिए पति द्वारा पत्नी की पिटाई गलत नहीं है। इसके पीछे कारणों की बात करें तो कम स्तर की शिक्षा, बेरोजगारी और पारिवारिक प्रष्ठभूमि यौन हिंसा के लिए जिम्मेदार है। पाकिस्तान उन देशों में से एक है जहां ऐसे किशोरों की संख्या काफी ज्यादा है, जो एचआईबी से पीड़ित हैं।












Click it and Unblock the Notifications