आतंकवाद खुद पाकिस्तान के लिए बना नासूर! 2024 की दूसरी तिमाही में 380 मौतें, CRSS ने खोला काला चिट्ठा

Pakistan News: आतंकवाद को पालने वाला पाकिस्तान अब खुद इसका बुरी तरह से शिकार हो रहा है। जिस पाकिस्तान ने भारत में दहशतगर्दी फैलाने के लिए कट्टरपंथी तत्वों को अपने यहां पाला, अब यही लोग उसके लिए नासूर बन चुके हैं। पाकिस्तान अब अपना ही बोया काट रहा है। क्योंकि इस साल 2024 की दूसरी तिमाही में पाकिस्तान में 380 मौतें दर्ज की गई है।

पाकिस्तान के थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान पाकिस्तान में हिंसा में इजाफा हुआ, जिसके तहत आतंकवादी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों की 240 घटनाओं में 380 मौतें और 220 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan CRSS report

इन दो जगह सबसे ज्यादा हिंसा

रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों को केंद्र बिंदु के रूप में पहचाना गया, जहां इस अवधि के दौरान 92 प्रतिशत मौतें और 87 प्रतिशत हमले हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा में वृद्धि देखी गई, जहां पिछली तिमाही की तुलना में क्रमशः 13 प्रतिशत और 31 प्रतिशत मौतें हुईं।

कुल मौतों में 62 प्रतिशत नागरिक हताहत हुए, जिनमें बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जातीय पहचान के आधार पर काम करने वाले ज्यादातर लोग शामिल हैं, साथ ही सांप्रदायिक हिंसा के कारण मौतें भी हुईं। पुलिस और सेना के अधिकारियों सहित सुरक्षा कर्मियों को भी अक्सर निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट में इस अवधि के दौरान पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सामना की जाने वाली सुरक्षा चुनौतियों की जटिलता को बारे में भी बताया गया है। बता दें कि आतंकवाद के चलते पैदा हुई असुरक्षा ने पाकिस्तान के लिए गंभीर आर्थिक नतीजे दिए हैं। विदेशी निवेश में कमी आई है, पर्यटन को नुकसान पहुंचा है और जो संसाधन विकास के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे, उन्हें सुरक्षा अभियानों और आतंकवाद विरोधी प्रयासों में लगा दिया गया है।

2023 में बीते छह सालों में सबसे ज्यादा रहा

इससे पहले जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 2023 में आतंकी घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें हुईं थी। 2023 में आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद यह आंकड़ा 1524 तक पहुंच गया था। 2022 में जहां पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 980 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+