भारत के तेवर के सामने झुका पाकिस्‍तान, दूतावास के दोनों कर्मचारियों को किया रिहा

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान ने भारत के दबाव के सामने झुकते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से वापस भारतीय मिशन में लौट आए हैं। जानकारी मिल रही है कि उन्‍हें पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कब्‍जे में रखा था जिसके बाद इस्‍लामाबाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। बता दें कि सोमवार सुबह इस्लामाबाद से इनके गायब होने की खबर आई थी जिसके बाद पाकिस्‍तानी मीडिया ने दावा किया था कि उन्‍हें इस्‍लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अफसरों की कार ने एक राहगीर को टक्कर मारी, इसके बाद भागने की कोशिश की। उसके बाद भारत सरकार ने नई दिल्‍ली स्थित पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग के डिप्‍लोमेट को तलब कर फटकार लगाई थी।

भारत ने पाकिस्‍तान को फटकारा, कहा- फौरन कार सहित दूतावास भेजे जाएं भारतीय उच्‍चायोग के दोनों अधिकारी

भारत ने डिमार्च जारी कर कहा था कि दोनों अधिकारियों को सरकारी कार के साथ तुरंत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग भेजा जाए। भारत की तरफ से कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा और उनकी सलामति की पूरी जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तानी अथॉरिटिज की है। ऐसे में अधिकारियों से किसी भी तरह की पूछताछ न की जाए और ना उनको परेशान किया जाए। आपको बता दें कि डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के राजनयिक को गिरफ्तार नहीं कर सकती।

Recommended Video

    Pakistan में Indian High Commission के दो अधिकारी गिरफ्तार, Hit and run का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    क्‍या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी सोमवार को लापता हो गए। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों कर्मी आधिकारिक ड्यूटी के लिए एक वाहन में उच्चायोग से बाहर गए, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली में दो पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और देश छोड़ने के लिए कह दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+