Padmavati row: 'संजय लीला भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसे 5 करोड़ इनाम मिलेगा'

नई दिल्लीः संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले विवाद शुरू हो गया है। मेरठ के एक राजपूत नेता ने संजय लीला भंसाली का सिर लाने के लिए 5 करोड़ देने की बात कही है। करणी सेना के नेताओं ने फिल्म के खिलाफ काफी बयान दिए हैं।

करणी सेना ने किया विरोध

करणी सेना ने किया विरोध

करणी सेना ने बयान जारी करके कहा है, 'राजपूतों ने कभी औरतों पर हाथ नहीं उठाया। लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पणखा के साथ किया था।' साथ ही देशबंध करने का ऐलान किया है। कहा गया है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो एक दिंसबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा।

 ऐतिहासिक तथ्यों के साथ की गई है छेड़छाड़

ऐतिहासिक तथ्यों के साथ की गई है छेड़छाड़

संजय लीला भंसाली के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। आरोप लगा है कि फिल्म के ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं राजस्थान में एक मंत्री ने भी फिल्म का विरोध किया है। राजस्थान महिला आयोग भी फिल्म के खिलाफ सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखी है।

फिल्म पर लगे हैं कई आरोप

फिल्म पर लगे हैं कई आरोप

पद्मावती फिल्म पर कई आरोप हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी को महिमामंडित किया गया है। फिल्म में खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच ड्रीम सीक्वेंस को दिखाया गया है। आरोप है कि फिल्म में जिस तरह से घूमर डांस को फिल्माया गया है वैसा राजपूत समाज में नहीं होता है। साथ ही पुरुषों के सामने रानियां डांस नहीं करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+