'पिता के श्राद्ध में क्या-क्या खाया', नोएडा की लड़की का Video वायरल हुआ तो भड़के यूजर्स
youtube rowhi rai: नोएडा की यूब्यूबर रोही राय ने अपने पिता के श्राद्ध के दिन क्या-क्या खाया, इस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Noida News: अपने पिता के श्राद्ध के दिन क्या-क्या खाया, इस बारे में एक यूट्यूबर लड़की ने वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जो अब सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब और ट्वीटर पर वायरल हो गया है। इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद लोग सदमे में आ गए और अब लड़की पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बता दें, नोएडा की रहने वाली रोही राय एक यूट्यूबर है और उनके यूट्यूब पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यूट्यूबर रोही राय अपने सब्सक्राइबर्स (फॉलोअर्स) को यह बताते हुए देख जा सकती है कि आज उनके पिता का श्राद्ध है जो कि हम हर साल करते है। ऐसे में वह दिन में केवल एक बार नमक और तेल वाला खाना खा सकती हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने ब्रेकफास्ट में माचा ओटमील ऑर्डर किया। वीडियो में रोही राय कर रही हैं कि जो डिश उन्होंने ऑर्डर की थी, वह खाने में बेहद टेस्टी थी। इस दौरान उन्होंने माचा ओटमील डिश को 10 में से 8 नंबर भी दिए।
उन्होंने वीडियो में बताया कि हम लंच एक बार ही खा सकते है। मैं साहिल के पास लंच लेकर गई थी और जब बॉक्स ऑपन किया तो इसमें मम्मी ने मेथी के पराठ और आलू की सब्जी पैक की थी। यह मुझे बहुत पसंद है। इस दौरान यूट्यूबर रोही राय इस डिश को भी 10 में से 10 नंबर दिए। वह यही नहीं रुकी, उन्होंने यह भी बताया कि यह सब खाने के बाद उन्होंने बाहर जाकर Pink Lemonade ड्रिंक लिया। हालांकि, यह ड्रिंक उन्हें खास पसंद नहीं आया। इस ड्रिंक को रोही राय ने 10 में से 2 नंबर दिए।
हालांकि, यह उसके पिता के 'श्राद्ध' का दिन था, जो कि एक हिंदू अनुष्ठान है जिसे लोग अपने पूर्वजों और दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए करते हैं। रोही राय ने एक अन्य वीडियो में अपने परिवार के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वो दार्जिलिंग में पैदा हुईं थी। उनकी परवरिश नोएडा में हुई है। उनके पिता का निधन हो चुका है और उनका शुरुआती जीवन गरीबी में बीता था। रोही ने बताया कि उनके बड़े भाई खेल अकादमी चलाते हैं।
तो वहीं, पिता का श्राद्ध वीडियो वायरल होते ही वो यूजर्स के निशाने पर आ गई। इस वीडियो को ट्विटर पर S नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'मैं सदमे में हूं।' तो वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने यूट्यूब और ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, श्राद्ध के दिन जायकेदार खाना नहीं खाया जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब थोड़े दिनों में कन्टेट क्रिएटर्स मिनी फ्यूमरल व्लॉग भी डालेंगे।' एक युजर ने लिखा, 'कैसे लोग हैं ये ऐसेस मोमेंट में भी वीडियो कौन बनाता है।'












Click it and Unblock the Notifications