नोएडा: घर में घुसकर महिला को पीटा, फिर रेप कर फरार हुआ युवक

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 49 में एक महिला से घर में घुसकर रेप की वारदात सामने आई है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। वहीं, आरोपी फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

woman physically attacked in her home in noida

घर में अकेली थी महिला

सेक्टर 49 थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है। रात में महिला अपने घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान टीटू नाम का शख्स उसके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Recommended Video

    नोएडा: कैंसर पीड़ितों की मदद के नाम पर करते थे लाखों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+