कैब ड्राइवर ने एक्सप्रेस वे पर रोकी कार, दोस्तों से फोन कर कहा, 'औरत' बैठी है, आ जाओ

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की रातें कितनी खौफनाक है यह एक बार फिर साबित हो गया। मंगलवार रात को ऑफिस से लौट रही एक महिला पत्रकार ने ऊबर कैब में हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला पत्रकार ने अपने साथ हुई ऊबर कैब की घटना को ट्वीट के जरिए पूरी कहानी को बयां किया है।

महिला पत्रकार के साथ कैब में हुई ऐसी घटना, डर जाएंगे आप

कार में 'औरत' बैठी है

कार में 'औरत' बैठी है

महिला पत्रकार के अनुसार उसने रात 10 बजकर 55 मिनट पर ऊबर कैब ली तब ड्राइवर शराब के नशे में लग रहा था और पान चबा रहा था। फिर नोएडा-ग्रैटर नोएडा एक्सप्रैस हाईवे पर 5 मिनट के बाद ही ड्राइवर ने फ्यूल का बहाना देकर कार रोक दी। महिला पत्रकार के अनुसार ड्राइवर ने किसी को फोन लगाया और कहा कि फ्यूल लेकर आए और कार में एक 'औरत' बैठी है।

ऊबर का नहीं आया रिस्पोंस

ऊबर का नहीं आया रिस्पोंस

उसी दौरान महिला पत्रकार ने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि उसे लेने आए। तभी ड्राइवर महिला पत्रकार के पास आकर बोला कि कोई आपको लेने आ रहा है और महिला पत्रकार ने 'हां' कहा तब ड्राइवर ने जोरदार से दरवाजा लॉक कर कार की लाइटें ऑन कर दी। महिला पत्रकार ने उस दौरान ऊबर को भी ट्वीट कर घटना के बारे में बताया लेकिन ऊबर का कोई रिस्पोंस नहीं मिला।

सकते में महिला पत्रकार

सकते में महिला पत्रकार

महिला पत्रकार ने अपने ट्वीट में कहा कि 'मैं इस घटना से सकते में हूं और इसे सोचकर भी मुझे डर लग रहा है। मैं सोचती हूं कि क्या होता अगर मेरा दोस्त 10 मिनट में नहीं पहुंचता'। वहीं ऊबर के प्रवक्ता ने इस घटना को अफसोसजनक बताते हुए मामले की जांच करने की बात कही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+