नोएडा: सरकारी पार्क में मिला महिला का तीन दिन पुराना शव, मचा हड़कंप

नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 142 में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। हरीश चंद्र DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया कि ​सरकारी पार्क में 2-3 दिन पुराना महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव को संभवतः जानवरों द्वारा हानि पहुंचाई गई है। प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं।

woman body found in govt park in noida

आशंका जताई गई है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से यहां फेंका गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर मामले का खुलासा किया जाएगा। हरीश चंद्र DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया क‍ि महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है, जिससे इनके बारे में जानकारी मिल सके और मामले का खुलासा किया जा सके। उन्‍होंने बताया कि संबंधित थाने के इलाकों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+