नारियल पानी खरीद रही महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक के बाद एक और एनकाउंटर के बावजूद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बुधवार को नारियल पानी लेने आई एक महिला से हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Recommended Video

      Greater Noida में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से लूटी चैन, CCTV में कैद हुई वारदात | वनइंडिया हिंदी
      watch chain snatching incident caught on cctv in greater noida

      नारियल पानी लेने पहुंची थी महिला

      ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में एक महिला नारियल पानी लेने पहुंची थी, तभी हथियारबंद दो बदमाश महिला के पास पहुंचे और महिला से उसकी सोने की चेन लूटकर भागने लगे। महिला ने जब बदमाशों का विरोध कर पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिला को भयभीत कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आराम से फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

      बदमाशों की तलाश में जुटी है पुलिस

      पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+