यूपी की "लैला" जा रही थी बिहार, पुलिस ने बिगाड़ा खेल
गोपालगंज (मुकुन्द सिंह)। यूपी की लैला कार में सवार होकर बेसब्री से इंतजार कर रहे अपने दीवाने से मिलने बिहार जा रही थी, लेकिन ऐन मौके पर पहुंची पुलिस ने सारा खेल बिगाड़ दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं, तो पुलिस ने ऐसा क्यों किया? इस सवाल का रोचक जवाब आपको आगे मिलेगा।

असल में यूपी की लैला का मतलब है शराब की बोतल और दीवाने बिहार के लोग हैं।
पढ़ें- किस हद तक गिर गया देवर, जब भाभी से हुआ प्रेम
हुआ यूं कि यूपी के कुछ शराब माफिया अपनी कार से शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे। जैसे ही वो लोग यूपी का बॉर्डर पार कर यूपी सीमा से सटे बथनाकुटी में एनएच 28 पर पहुंचे कि गोपालगंज पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि यूपी की कार से शराब की खेप बिहार जा रही है।
सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी रोकते हुए छापेमारी कर भारी मात्रा में 'यूपी की लैला' अंग्रेजी शराब की बोतल को बरामद की हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए गोपालगंज जिले की कुचायकोट थानाध्यक्ष महेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एनएच 28 पर बथनाकुटी के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां से छह कार्टून देशी शराब लैला और छह कार्टन अंग्रेजी शराब के मिले, 534 बोतलें थीं।












Click it and Unblock the Notifications