UP News: इंस्टाग्राम वाले 'शेर' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर बनाता था Reels
UP News: नोएडा पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाले शेरपाल बैरागी को गिरफ्तार किया गया है। शेरपाल बैरागी पर आरोप है कि उसने पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए रील बनाया था। रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई।
कई लोगों द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी और कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा शेरपाल बैरागी को नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस द्वारा बेहलोलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शेरपाल इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। इंस्टाग्राम पर शेरपाल के लाखों फॉलोअर हैं। बताया जा रहा है कि 28 मई को नोएडा सेक्टर 62 के डी पार्क में शेरपाल सिंह ने एक आपत्तिजनक रील बनाई थी।
रील बनाने के बाद उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे अपलोड कर दिया। अपलोड करने के बाद रील जब वायरल हुई तो लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की। लोगों द्वारा शेरपाल का वीडियो भी पुलिस को टैग किया गया था।
शिकायत करने वाले लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि शेरपाल पार्क में रील बना रहा था और रील में वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। इस दौरान पार्क में आने जाने वाले व्यक्ति असहज महसूस कर रहे थे। उसी रील को उसने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया था।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में रील बनाने वाले व्यक्ति बेहलोलपुर सेक्टर 63 निवासी शेरपाल सिंह पुत्र राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।
नोएडा में रील बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का या पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई लोगों द्वारा फेमस होने के लिए आपत्तिजनक रील बनाए गए और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, ऐसे में पुलिस द्वारा उनकी भी गिरफ्तारी की गई थी। इसी साल होली के समय दो युवतियों द्वारा भी आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए थे। उसे मामले में भी पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications