pankhuri pathak : नोएडा से चुनाव लड़ीं पंखुडी पाठक की हुई जीत या मिली हार? जानिए कितने मिले वोट
नोएडा, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी में यूपी में एक बार फिर जीत दर्ज की है। 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 255 सीटें, जबकि दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक की टक्कर बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह से थी। लेकिन पंखुड़ी पाठक को यहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

चौथे नंबर पर रहीं पंखुड़ी पाठक, मिले इतने वोट
नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी के पंकज सिंह को 244091 वोट मिले। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी ने 62722 वोट हासिल किए। तीसरे नंबर पर यहां बसपा रही, जिसके कृपा राम शर्मा को 16267 मिले। इसके बाद चौथे नंबर कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक रहीं, जिन्हें महज 13485 वोट की मिल सके।

कौन हैं पंखुड़ी पाठक ?
दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक का जन्म साल 1992 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता डॉ. जेसी पाठक और मां डॉ आरती पाठक हैं। पंखुड़ी पाठक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है। उन्होंने पहली बार साल 2010 में हंसराज कॉलेज, दिल्ली की जॉइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीता था। पंखुड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। पंखुड़ी पाठक कॉलेज के समय से ही राजनीति में जुड़ी हुई हैं। पंखुड़ी पाठक कभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी हुआ करती थीं। उन्हें समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया टीम का भी जिम्मा दिया गया था।

प्रियंका गांधी ने खुद पंखुड़ी पाठक के लिए किया था प्रचार
पंखुड़ी पाठक ने कांग्रेस ज्वॉइन की। यूपी चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें नोएडा से प्रत्याशी बनाया। चुनाव में महिला प्रत्याशी होने के साथ उन्होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन पर चुनाव लड़ा। बतौर प्रत्याशी पंखुड़ी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी साथ दिया। खुद प्रियंका गांधी पंखुड़ी के लिए चुनाव प्रचार को आई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने डोर-टू-डोर वोट भी मांगा। सचिन पायलेट, शशि थरूर जैसे कांग्रेस के बड़े नेता भी पंखुड़ी के लिए आए। इसके बाद भी वह चौथे नंबर पर रही।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications