Unlock 4: नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं पड़ेगी अब पास की जरूरत

नोएडा। पिछले तीन महीनों से दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सभी बॉर्डर पर चल रही सख्ती, अनलॉक 4.0 के साथ खत्म हो गई है। जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वालों को अब बॉर्डर पर पास दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, दिल्ली-यूपी की सीमा में प्रवेश करने के लिए आपको आरोग्य सेतु ऐप पर ग्रीन स्टेटस दिखाना होगा। बता दें कि जून महीने यूपी और दिल्ली के बॉर्डर पर सख्ती चल रही थी, जिसके कारण लोगों को आने और जाने में बड़ी तकलीफ का सामने करना पड़ रहा था।

Recommended Video

    Unlock 4.0: Noida से Delhi जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब नहीं लगेगा पास | वनइंडिया हिंदी
    Unlock 4: Commuters No Need Passes to enter from Noida-Ghaziabad to Delhi

    वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रहेगा आने-जाने पर प्रतिबंध
    बता दें कि यूपी में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आने-जाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि जो भी यूपी की सीमा में प्रवेश करना चाहता है उसे आरोग्‍य सेतु ऐप पर ग्रीन स्‍टेटस दिखाना होगा। उन्‍होंने कहा, 'राज्‍य सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश के बाद नोटिफिकेशन जारी किया है। हम केवल उसका अनुपालन कर रहे हैं। सीमा के आरपार वीकेंड पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सप्‍ताह के बाकी दिनों में सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम, आरोग्‍य सेतु ऐप वगैरह लागू रहेंगे।'

    नहीं पड़ेगी अब ट्रैवेल परिमट की जरूरत
    डीएम ने बताया कि नोएडा में ऐंट्री के लिए ट्रैवेल परमिट की अनिवार्यता कुछ दिनों पहले ही समाप्‍त कर दी गई थी। अब प्रशासन ऐसे परमिट जारी भी नहीं कर रहा है। नियमों में इस ढील के बाद इसका असर देखने को मिला। कुछ सप्‍ताह पहले तक बॉर्डर चेकपोस्‍ट पर 10 से 12 पुलिसवाले खड़े रहते थे, अब केवल दो-चार पुलिसकर्मी दिखते हैं। बैरिकेड लगे हैं लेकिन किसी से पास नहीं मांगा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+