ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौकश, पैरों में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सुरजपुर क्षेत्र 130 मीटर रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी करने वाले दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बदमाशों के पास से पुलिस ने एक चाकू, जिंदा व खोखा कारतूस, इंजेक्शन बरामद किए हैं। बदमाशों ने बीते 30 और 31 अक्टूबर की देर रात थाना सुरजपुर के तिलपता गोल चक्कर के पास दो गायों को काटा था, तबसे पुलिस को इनकी तलाश थी।

two miscreants handcuffed by police in greater noida

गौकशों ने पुलिस पर किया धारदार हथियार से हमला

एडीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर की देर रात थाना सुरजपुर के तिलपता गोल चक्कर के पास दो गायों को काटा था। पुलिस को तभी से गौशकों की तलाश थी। रविवार की सुबह इन दोनों गौकशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर में गायों को काटने में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया गया, तभी नाजिम व वसीम ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला बोल ​दिया।

पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए चलाई गोली

पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमे दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके पास से पुलिस ने एक चाकू, जिंदा व खोखा कारतूस, इंजेक्शन बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+