निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, दो की मौत
Noida news, नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 150 एटीएस में निर्माणाधीन बिल्डिंग में प्लास्टर का काम करने के दौरान सैटरिंग गिर जाने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल की हालत भी गंभीर बनी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को निर्माणधीन एटीएस बिल्डिंग सोसायटी में प्लास्टर के काम के दौरान सैटरिंग करने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद सोसाइटी में चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार ओडीसा के जिला भदरक निवासी राजमिस्त्री अजय मलिक (34) व बिहार निवासी किशोर कुमार (23) पलस्तर का काम कर रहे थे।
इसी दौरान सटरिंग गिरने से ये हादसा हो गया। घटना के समय नीचे दिल्ली निवासी सिविल इंजीनियर भानु रावत खड़े थे। वह भी घायल हो गए। तीनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अजय और किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि भानु रावत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications