नोएडा: AC में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत

नोएडा, 16 अगस्त: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सोमवार की सुबह एक बड़ा हासदा हो गया। चौखंडी गांव में बनी पांच मंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को दूसरी और तीसरी मंजिल पर फैलने से रोका। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसकर दो बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि घर के तीन अन्य लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। घायलों का अस्तपाल में इलाज चल रहा है।

Two children lost life after fire breaks out at house in Noida

ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट में लगी आग

पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 इलाके के चौखंडी गांव में अजनारा होम के ठीक पीछे एक 5 मंजिला इमारत है, जिसमें कई फ्लैट बने हैं। ग्राउंड फ्लोर पर दिनेश सोलंकी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिनेश के परिवार में दो बच्चियां कृतिका (9), रुद्राक्षी (12), बेटा शिवाय (4) और पत्नी ममता सोलंकी रहती हैं।

आग में झुलसकर दो बच्चियों की मौत

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह घर में आग लग गई, जिसने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटों में घिरकर दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दिनेश, उनकी पत्नी और बेटा शिवाय झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी, जो पूरे घर में फैल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+