ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Noida News, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे (Eastern Peripheral Expy) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी अजमेर शरीफ से चादर चढ़ाकर वापस बुलंदशहर (Bulandshahr) अपने घर वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा शुक्रवार की देर रात दनकौर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे (Eastern Peripheral Expy) पर हुआ है। बता दें कि बुलंदशहर जिले के शिकारपुर निवासी चार दोस्त एक छोटी बच्ची के साथ अजमेर शरीफ से चादर चढ़ाकर स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे। कार सवार चार लोग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दनकौर थाना क्षेत्र में पहुंचे तब इनकी स्विफ्ट कार को एक तेज रफ्तार टाटा 407 ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार कार सवार बुलंदशहर के शिकारपुर के रहने वाले थे। मौत की सूचना के बाद से ही इनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications