आगरा से घर वापस आ रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में तीनों की हुई दर्दनाक मौत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। बताया गया कि कार में सवार युवक आगरा से गाजियाबाद आ रहे थे।

three man died on spot after accident

पुलिस के अनुसार सभी शव रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नॉलिज पार्क थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से शायद कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद कार इस तरह पिचक चुकी थी कि उसमें फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। हादसे की सूचना मिलने पर हाइवे कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। पुलिस के मुताबिक मृतकों के पास मिले कागजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक तीनों गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+