सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बोले- 'अब नहीं बची हारने की हिम्मत..'
सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बोले- 'अब नहीं बची हारने की हिम्मत..'
नोएडा, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होना है। मतदान से पहले मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष करने के लिए राजनेताओं के अलग-अलग रुप देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा विधानसभा सीट से सामने आया है। यहां सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी और उनकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील चौधरी भावुक होते हुए कहते हैं कि अब हारने की हिम्मत नहीं बची हैं..।

सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी और उनकी पत्नी का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुनील चौधरी कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता कि अबकी बार में हार के आ जाऊं, अब हिम्मत नहीं है हारने की...बहुत हार चुका मैं। मैं दिल से कह देना चाहता हूं कि किसी को गोली मारनी है तो यहां छाती पर मार लेना, पीठ में पीछे से मत मारना, पीछे से मरूंगा तो ये सोचूंगा किसने मारा? लेकिन सामने से मरूंगा तो कह सकूंगा कि अपनों से मरके आया हूं...दूसरों ने नहीं मारा है।'
यह वायरल वीडियो सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी के उस वक्त का है, जब वो अपने लिए वोट की अपील करने जनता के बीच पहुंचे थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में सुनील चौधरी की पत्नी प्रीति चौधरी दिख रही हैं। वीडियो में प्रीति चौधरी एक बुजुर्ग वोटर से हाथ जोड़कर, वोट के लिए अपील कर रही हैं। इस दौरान उनके आंखों में आंसू भी हैं। वहीं अन्य महिलाएं प्रीति चौधरी के गले में फूल-माला पहनाकर उनका अभिवादन भी कर रही हैं। यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
2012 में जब पहली बार नोएडा विधानसभा सीट बनी थी, तब भी सुनील चौधरी सपा के प्रत्याशी थे। 2017 में भी सपा ने सुनील को यहां से टिकट दिया, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी के रुप में सुनील चौधरी तीसरी बार नोएडा सीट से चुनाव मैदान में है। अब देखने यह होगा कि जनता उन्हें चुनकर लखनऊ भेजती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications