स्कूल फीस मांगी तो बेटे को बाप ने बेल्ट, लाठी-डंडों से पीटा, अन्य घरवालों को भी रहम नहीं आया
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के में एक पिता ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपने ही बेटे को जमकर पीटा। बेटे को क्रूरता से इसलिए पीटा क्योंकि, उसने स्कूल की फीस मांगी थी। पिता के निर्दयी होने के कारण बेटा अपनी मां के साथ अलग रहता है।

संवाददाता ने बताया कि, उक्त बेटे को अपने पिता से कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए पैसे मांगने महंगा पड़ गया। पिता ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटे को बेरहमी से पीटा। जिससे बेटा बुरी तरीके से घायल हो गया। उसने बताया कि, लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा गया है। शरीर पर निशान साफ दिख रहे थे।

माता व पिता के बीच विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। बेटा मां के साथ और पिता अपने अन्य परिजनों के साथ। एक बेटी भी है, वो भी मां के साथ रहती है। पीड़ित मां ने अपने बेटे के साथ हुई वारदात के बारे में पुलिस से शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता और चाचा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया है। बेटे का नाम आदित्य है। आप देख सकते हैं कि, क्या हालत हो गई है। यह हालत इसके पिता और चाचा ने की ही है। बस इतना सा कसूर था कि कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इसने अपने पिता से एडमिशन के लिए पैसे मांगे थे। यह बात पिता को नागवारा गुजरी और पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने बेटे को लाठी-डंडे और बेल्ट से बुरी तरीके से पीटा।












Click it and Unblock the Notifications