नोएडा: SOG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल बर्खास्त, क्रेटा कार-20 लाख लेकर चोरों को छोड़ने का है आरोप

नोएडा: SOG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल बर्खास्त, क्रेटा कार-20 लाख लेकर चोरों को छोड़ने का है आरोप

नोएडा, 01 दिसंबर: रिश्वत में क्रेटा कार और 20 लाख रुपए लेकर चोरों को छोड़ने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार 30 नवंबर को डीएसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस कमिश्नर ने एसओजी के एक इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। इतना ही नहीं, जिले की स्वाट टीम को भंग कर दिया गया है और सभी पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच के निर्देश पुलिस अधिकारियों को तरफ से दिए गए हैं।

SOG inspector and constable suspended for taking bribe

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर आलोक कुमार सिंह ने एसओजी के प्रभारी इंस्पेक्टर शावेज खान और कांस्टेबल अमरीश यादव को बर्खास्त कर द‍िया है। इन दोनों और इनकी टीम पर एटीएम हैकरों से 20 लाख रुपए और क्रेटा कार लेकर छोड़ देने का आरोप साबित हुआ है। दरअसल, गाजियाबाद की इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने पिछले सोमवार को एटीएम हैक करने वाले एक गैंग को पकड़ा था। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया था। खुलासा होते ही पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में जांच बैठा दी थी।

पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी क्राइम अभिषेक को इस मामले की जांच सौंपी और 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसओजी के तत्कालीन प्रभारी शावेज खान और हैड कांस्टेबल अमरीशकांत यादव को तत्काल पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। जिले की पूरी एसओजी टीम को भंग कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिसमें एक दारोगा, तीन हैड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गये हैं। पुलिस कमिश्नर के द्वारा तत्काल की गई इस कार्रवाई से जिले के पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मचा है।

जानें क्या है पूरा मामला?
20 नवंबर को इंदिरापुरम थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एटीएम हैक करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा था। पूछताछत के दौरान सीसीटीवी में कैद एक क्रेटा कार के बारे में पूछा, तो बताया कि यह क्रेटा कार नोएडा पुलिस की एसओजी की टीम के पास है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें करीब तीन माह पहले नोएडा में भी पुलिस की एक टीम ने पकड़ा था। लेकिन उन्हें बीस लाख रुपये, एक क्रेटा कार और एटीएम हैक करने वाली डिवाइस लेकर छोड़ दिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+