नोएडा की रेव पार्टी में सप्लाई हो रहा था सांपों का जहर, एल्विश यादव समेत कई पर FIR
बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव नई मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश और उनके साथियों पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इसको लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। साथ ही एफआईआर भी दर्ज हो गई, जिसमें एल्विश का भी नाम है। हैरानी बात ये है कि इन सब पर सांप के जहर की तस्करी का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-49 में रेव पार्टी हो रही थी। जिस पर पुलिस पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि घटना के वक्त एल्विश वहां पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें उनका भी नाम शामिल है। मौके से पुलिस को कई सांप भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप मिले। इसमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) शामिल है। वैसे तो ये सभी खतरनाक सांप हैं, लेकिन आरोपी इसका इस्तेमाल नशे के लिए करते थे।
देश में सांपों को गैरकानूनी रूप से रखना अपराध है। ऐसे में एल्विश समेत सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
मेनका गांधी की संस्था ने किया खुलासा
इस घटना का खुलासा करने में बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीएफए ने अहम भूमिका निभाई। उसने ही नोएडा पुलिस को जानकारी दी कि वहां स्थित फॉर्म हाउस में सांपों के जहर से रेव पार्टी की की जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुखबिर ने एल्विश से रेप पार्टी के लिए संपर्क किया था। साथ ही उनसे सांपों के जहर की व्यवस्था करने को कहा। जिस पर उन्होंने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। राहुल ने मुखबिर से कहा कि वो गुरुवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल पहुंचे। जैसे ही आरोप वहां पहुंचे पुलिस ने उनको धर दबोचा। आरोप है कि पार्टी में विदेशी लड़कियां भी शामिल होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
