पंचायत में पिटते पति को बचाने के लिए एक-एक कपड़े उतार न्‍यूड हो गई पत्‍नी

नोएडा। दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दबंगों से अपने पति को बचाने के लिए एक महिला को अपने कपड़े उतारने पड़े। पुलिस के समझाने के बाद महिला ने कपड़े पहने। जानकारी के मुताबिक घटना गौतमबुद्ध नगर की है। यहां प्‍लॉट पर कब्‍जे को लेकर हो रही पंचायत में पति को पिटता हुआ देख पत्‍नी निर्वस्‍त्र हो गई।


महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसके प्‍लॉट पर कब्‍जा कर लिया है। वो कई दिनों से पूरे परिवार के साथ जिला मुख्‍यालय पर काफी समय से धरना दे रही थी। महिला के पति ने बताया कि प्‍लॉट के अवैध कब्‍जेदारी को लेकर पंचायत में मौजूद कर समझौता करने के लिए दनकौर बुलाया था। वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर में पहुंचा तो पंचायत में मौजूद दूसरे पक्षों के के लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।

महिला ने अपने पति को बचाने की कोशिश की और जब सफल नहीं हुई तो उसने पंचायत के सामने ही अपने कपड़े उतार दिए। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया और तब जाकर महिला ने अपने कपडे वापस पहने। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार को उनके घर पर कब्जा दिलवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+