'लप्पू सा सचिन...' बोलने वाली मिथिलेश ने सीमा हैदर को बताया 'बंदरिया', अब और बढ़ सकती है मुश्किल
Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच 'लप्पू सा सचिन, वो झींगुर सा लड़का...' कहने वाली पड़ोस भाभी भी चर्चाओं में आ गई है। पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी के इस बयान ने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। इतना ही नहीं, मिथिलेश भाटी के इस बयान के बाद रील्स बनाने वालों को एक नया ट्रेंडिंग टॉपिक भी मिल गया है। तो वहीं, अब सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर बताने वाली पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी को सीमा के वकील ने मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।

सीमा हैदर के वकील की चेतावनी के बाद भी पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी ने खुद को मुसीबत में डालने का काम कर दिया है। एबीपी न्यूज़ की खबर के मुताबिक, मिथिलेश भाटी ने इस बार सचिन पर नहीं, बल्कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर निशाना साधते हुए उसे 'बंदरिया' बताया है।
बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बोलते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा कि वह ऐसे किसी शब्द को नहीं जानती हैं। लेकिन, उन्होंने अब सीमा हैदर को बंदरिया बताते हुए अपने लिए नई मुसीबतों को न्यौता दे दिया है। दरअसल, सचिन और सीमा की लव स्टोरी पर बनाई जा रही फिल्म को लेकर मिथिलेश ने कहा,
देश में एक से बढ़कर टैलेंटेड बच्चें हैं, जिनकी लाइफ पर फिल्म बनाई जा सकती है। उन्हें इसी बंदरिया को फिल्म में लेने की क्या जरूरत पड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मिथिलेश से यह सवाल किया गया कि वह सीमा हैदर को इशारों में बंदरिया कह रही हैं, इस पर उन्होंने कहा 'हां हम तो कह रहे हैं... जो माहौल को देख के कुछ भी बन जाती है। वह कभी ग्रहणी बन जाती है। कभी मेकअप करके आ जाती है।'
बता दें, सचिन मीणा को 'लप्पू' और 'झींगुर' बताने वालीं पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी के खिलाफ अब सीमा हैदर एक्शन लेने की तैयारी में है। सीमा के वकील एपी सिंह मिथिलेश पर कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इन टिप्पणियों को 'अपमानजनक' बताया है।
कहा कि अपनी इस टिप्पणी के लिए मिथिलेश को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, मिथिलेश भाटी ने मीडिया इंटरव्यू में सचिन मीणा को "झींगुर सा" और "लप्पू सा" कहा था। 'लप्पू सा सचिन...उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। इस वीडियो के बाद मिथिलेश रातोंरात चर्चा में आ गई थी और सोशल मीडिया पर छा गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications