नोएडा: बाउंड्री वॉल गिरने से गई थी 4 मजदूरों की जान, ठेकेदार देगा परिजनों को 5-5 लाख रुपए

नोएडा: बाउंड्री वॉल गिरने से गई थी 4 मजदूरों की जान, ठेकेदार देगा परिजनों को 5-5 लाख रुपए

नोएडा, 20 सितंबर: नोएडा सेक्टर 21 में स्थित जलवायु विहार सोसायटी में मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब बाउंड्री वॉल नाल निर्माण कार्य कर रहे मजदूर के ऊपर गिर गई। इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे दबने से 09 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, अब नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी ने ठेकेदार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Ritu Maheshwari confirms that there will be compensation to be provided by the contractor Rs 5 lakhs

वहीं, नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-21 में दीवार गिरने की घटना में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है। दूसरे व्यक्ति को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़ा गया व्यक्ति श्रमिकों को काम करने के लिए लाया था। इस हादसे के बाद नोएडा के डीएम सुहास एल.वाई. ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?
यह हादसा नोएडा सेक्टर 21 में स्थित जलवायु विहार सोसायटी में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। न्यूज़ एजेंसी एएनएआई के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार सोसाइटी के पास नाली निर्माण की मरम्मत कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इस हादसे में अभी तक चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मामले की जा रही है जांच
नोएडा के डीएम सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों को मृत्यु हो गई है। 2 लोगों की ज़िला अस्पताल और 2 लोगों की कैलाश अस्पताल में मृत हुई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+