ग्रेटर नोएडा: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे को गोली मारी, रिवॉल्वर संग हुआ फरार
ग्रेटर नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे पर ही गोली चला दी। गोली लगने पर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि, महिला और उसके बेटे को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी गई।

संवाददाता के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड फौजी का घर में परिजनों से ही झगड़ा हुआ था। उसी दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी और बेटे को गोली मारने की बात कही जा रही हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications