Noida: रेस्टोरेंट मालिक ने खाना देने से किया इनकार तो मिली मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार
नोएडा, 02 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक दुकान मालिक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने नाइट कर्फ्यू के चलते ऑर्डर देने से इनकार कर दिया था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद किए हैं।

रात डेढ़ बजे खाना लेने पहुंचे थे दोनों युवक
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा- 2 इलाके में ओमेक्स आरकेडिया मॉल में एक ऑनलाइन फूड ज्वाइंट है। नए साल पर रात तकरीबन 1 से 1:30 बजे दो लोग खाना खाने के लिए पहुंचे, लेकिन दुकान बंद थी। दुकान मालिक ने दोनों लोगों को खाना देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवकों ने दुकान मालिक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच आरोपी फरार हो गए।
गौतम बुद्ध नगर में रात 11 बजे से 5 तक लगा है कर्फ्यू
बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में रात 11 बजे से 5 बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ है। दोनों युवक देर रात पहुंचे थे। दुकान भी बंद हो चुकी थी और नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ था। ऐसे में दुकान मालिक ने दोनों को खाना देने से साफ इनकार कर दिया था। दोनों की दुकान मालिक से काफी कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन दोनों युवक कुछ देर बाद वापस लौटे और दुकान का दरवाजा खोलकर तमंचे से दुकान मालिक को गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications