बदमाशों ने लूट के बाद की नोएडा में मैनेजर की हत्या, पत्नी से फोन पर कहा था- 5 मिनट में पहुंच रहा हूं घर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लूट और मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल के हत्य कर शव को गौर चौक से पहले क्रिकेट ग्राउंड के पास फेंक दिया था। मंगलवार की सुबह शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस की मानें तो गौरव अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने लूटपाट की और उनका मर्डर कर दिया और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

Regional manager Gaurav Chandel murder after looting in Greater Noida

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव चंदेल बीती रात अपने घर गौर सिटी आने के लिए गुरुग्राम ऑफिस से निकले थे। घटना से पहले गौरव ने अपनी पत्नी को फोन किया था औऱ कहा था कि वह पांच मिनट में घर पहुंचने वाले हैं। हालांकि, देर तक कुछ अता-पता नहीं मिलने पर परिजन बिसरख पुलिस के पास गए। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर गौरव का पता लगाने की बात कहकर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस को सक्रिय नहीं देख परिजनों ने गौरव खुद ही गौरव की तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्हें गौरव का शव मिला। उनकी गाड़ी भी वहां नहीं थी और उनका मोबाइल और लैपटॉप बैग भी पास में नहीं था।

गौरव चंदेल गुड़गांव की 3 एम इंडिया लिमिटेड में रीजनल मैनेजर थे। ये मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे। करीब 4 साल पहले यहां शिफ्ट हुए थे। परिजनों की मानें तो गौरव ने एक महीने पहले ही किआ सेल्टोस कार खरीदी थी। किआ सेल्टोस कार से ही गौरव अपने ऑफिस से वापस आ रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। सोसायटी के लोग मान रहे हैं कि बदमाशों ने उनकी कार को हिट करने के बाद लूटपाट और हत्या की है। लोगों का कहना है कि जिस समय वह पत्नी से बात कर रहे थे, तभी उन्होंने ये कहते हुए कॉल काट दी थी कि कुछ देर में कॉल करता हूं। माना जा रहा है कि उसी समय वारदात की गई। वहीं, इस मामले में नोएडा के एसएसपी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+