नोएडा: दूध का पैकेट चुराते CCTV कैमरे में कैद हुआ पुलिस का जवान
नोएडा। चोर-उचक्के कहीं हाथ साफ न कर पाएं, इसलिए पुलिस रात में गश्त करती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यूपी पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल, वीडियो में पुलिसकर्मी रात के अंधेरे में दूध पर हाथ साफ करता हुआ नजर आ रहा है। अब यह सीसीटीवी फुटैज वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने इस मामले की जांच चौकी प्रभारी गोझा को सौंपी गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक पुलिसवाले को 'दूध की चोरी' करते देखा जा सकता है। पास में ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई है। एक मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिसवाला सड़क किनारे रखे दूध के पैकेट की चोरी करता है और फिर पास खड़ी पुलिस की गाड़ी में बैठे अन्य पुलिसवाले को पकड़ा देता है। दूध के पैकेट की चोरी की यह घटना रविवार की है।
देखें वीडियो...
सीसीटीवी फुटेज में 19 जनवरी की तारीख भी देखी जा सकती है। न्यूज एजेंसी द्वारा वीडियो को जारी किए जाने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस का ट्वीट भी आया, जिसमें कहा गया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे व्यक्ति के विषय में जानकारी लेकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications