पैसे ऐंठने के बाद फ्लैट मांग रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने घर आकर दी मौत

Noida news, नोएडा। अजनारा होम्स सोसाइटी में युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या किसी ओर ने नहीं उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी का कहना है कि प्रेमिका और उसके परिजन लगातार पैसे के लिए दवाब बना रहे थे।

पूछताछ में उगला सच

पूछताछ में उगला सच

बता दें कि 20 जनवरी को बिसरख थाना क्षेत्र की अजनारा होम्स सोसाइटी में सुनीता नाम की युवती की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए जांच पड़ताल की तो युवती के प्रेमी सोनू पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का सच उलग दिया।

3 साल से रिलेशनशिप में थे सुनीता और सोनू

3 साल से रिलेशनशिप में थे सुनीता और सोनू

पुुलिस के मुताबिक, सुनीता और सोनू पिछले 3 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन किसी बात को लेकर इनका मनमुटाव हो गया। जिसके बाद सुनीता अपनी बहन के पास ग्रेटर नोएडा में रहने लगी। आरोप है कि सुनीता लगातार सोनू पर पैसों का दवाब बना रही थी। आरोपी सोनू का कहना है कि वह लाखों रूपये सुनीता और उसके परिजनों को दे चुका है। अब सुनीता और उसके परिजन उस पर फ्लैट लेकर देने का दबाव बना रहे थे। सोनू ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी को वह अजनारा होम्स सोसाइटी पहुंचा और गेट पर गलत नाम से एंट्री कर सुनीता के पास आया। यहां वह किचन में गया और वहां से चाकू लेकर सुनीता पर वार कर दिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

आरोपी को भेजा गया जेल

एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+