केरल से इंटरव्‍यू देने नोएडा आई नर्स से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। राजधानी द‍िल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में केरल की रहने वाली एक नर्स से रेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नर्स नोएडा स्‍थित एक अस्‍पताल में इंटरव्‍यू देने के लिए आई थी। वह अपने परिच‍ित के घर रुकी थी, जहां एक युवक ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मि‍लाकर प‍िला द‍िया। नशे की हालत में उससे हैवानियत की। पीड़ि‍ता ने थाने पहुंचकर शि‍कायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार आरोपी युवक को गुरुवार को ग‍िरफ्तार कि‍या गया था, उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

nurse coming from kerala misdeeds in noida

राज नाम के परिच‍ित के घर रुकी थी नर्स

मामला नोएडा के सेक्‍टर 24 का है। पेशे से नर्स केरल की युवती सेक्टर 62 में स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई थी। वह राजू के घर पर रुकी थी। राजू से युवती का परिचय पहले से है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पेशे से नर्स एक महिला ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजू नाम के व्यक्ति ने बुधवार रात को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका दुष्कर्म किया।

आरोपी को 14 दिन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी राजू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। राजू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+